Showing posts with label असद बदायुनी. Show all posts
Showing posts with label असद बदायुनी. Show all posts

Thursday, April 30, 2009

asad badauni ki shayyiri

ज़मीन से खला की तरफ जाउंगा
वहां से खुदा की तरफ जाउंगा
बुखारा-ओ-बग़दाद-ओ-बसरा के बाद
किसी कर्बला की तरफ जाउंगा
चमन से बुलावा बोहत है मगर
मैं दश्त-ए-बला की तरफ जाउंगा
चमकता दमकता नगर छोड़ कर
फिर उस बे-वफ़ा की तरफ जाउंगा
रफ़ाक़तों की राहों मैं कुछ भी नहीं
यहाँ से जफा की तरफ जाउंगा
अगर मैं न आगाज़ में मर गया
तो फिर इन्तेहा की तरफ जाउंगा

wel come