तमन्ना फिर मचल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ
ये मौसम ही बदल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ
ये दुनिया भर के झगडे, घर के किस्से काम की बातें
बला हर एक टल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ
नहीं मिलते हो मुझसे तुम, तोह सब हमदर्द हैं मेरे
ज़माना मुझसे जल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ
मुझे ग़म है के मैंने, जिंदगी में कुछ नहीं पाया
ये ग़म दिल से निकल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ
तमन्ना फिर मचल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ
ये मौसम ही बदल जाए, अगर तुम मिलने आ जाओ
No comments:
Post a Comment