क्या सरोकार अब किसी से मुझे
वास्ता था तो था तुझी से मुझे
बेहिसी का भी अब नही एहसास
क्या हुआ तेरी बेरुखी से मुझे
मौत की आरजू भी कर देखू
क्या उम्मीदे थी ज़िन्दगी से मुझे
फिर किसी पर न ऐतबार आए
यु उतारो न अपने जी से मुझे
तेरा गम भी न हो तो क्या जीना
कुछ तसली है दर्द ही से मुझे
कर गए किस कदर तबाह 'जिया'
दुश्मन, अंदाज़-ए-दोस्ती से मुझे
No comments:
Post a Comment