तेरी चाह में हद से गुज़र जाऊंगा एक दिन
प्यार होता है क्या ये दिखलाऊंगा एक दिन
तेरी संगदिली को सहते सहते
मैं अपनी जान से गुज़र जाऊंगा एक दिन
अपनी चाहतें सारी तुझ पर वर के
प्यार करना तुझे भी सिखाऊंगा एक दिन
जी न पायेगी तू भी हो के जुदा मुझसे
ऐसा प्यार तुझसे कर जाऊंगा एक दिन
अंधेरों में ढूंढती रह जायेगी मुझको
ऐसी बे-रुखी दिखालूँगा एक दिन
खो कर मुझको बोहत पछताएगी सनम तू
वफ़ा ऐसी तुझसे कर जाऊंगा एक दिन
ऐसी दीवानगी से चाहूँगा तुझको
भूल जाओगे तुम भी सारा जहाँ एक दिन
जान तेरी भी लबों पर आ जायेगी
बन के खाक़ जब मैं मिटटी में मिल जाऊंगा एक दिन
No comments:
Post a Comment