मैं उन्वान था वो दास्ताँ लिख गया
एक अदा से फूल को गुलिस्तान लिख गया
खाक के ज़रूँ सी थी न औकात मेरी
वो अपने लफ्जों में मुझे आस्मां लिख गया
मेरे मिलने से मिलता था हर बर एक ज़ख्म नया
अजब था फिर भी मुझे मेहरबान लिख गया
उससे रोका था मैंने एक इंसान की इबादत से
वो बदले में मेरी मुहब्बत को अपना इमाँ लिख गया
No comments:
Post a Comment