तुझे ख़बर है तुझे सोचने की खातिर
बोहुत से काम मुक़दर पे टाळ रखते हैं
कोई भी फ़ैसला हम सोच कर नहीं करते
तुम्हारे नाम का सिक्का उछाल रखते हैं
तुम्हारे बाद ये आदत सी हो गई अपनी
बिखरते सूखते पत्ते संभल रखते हैं
खुशी सी मिलती है ख़ुद को अजयातें दे कर
सू जनबुझ कर ख़ुद को निढाल रखते हैं
तुम्हारे हिज्र में ये हाल हो गया अपना
किसी का ख़त हो, उससे भी संभल रखते हैं
खुशी मिले तो तेरे बाद खुश नही होते
हम अपनी आँख में हर दम मलाळ रखते हैं
कुछ इस लिए भी तो बे-हाल हो गए हम लोग
तुम्हारी याद का बेहद ख्याल रखते हैं
No comments:
Post a Comment