ज़िन्दगी के निसाब में रखा
ग़म को खुशियों के बाब में रखा
दाग जैसा आता क्या मुझको
वैसा ही महताब में रखा
मेरे सीने में दिल दिया ऐसे
जैसे काँटा गुलाब में रखा
मुझको दुनिया में कर दिया रुसवा
और खुदको नकाब में रखा
मुझसे वादा विसाल का कर के
उमर भर इज़्तराब में रखा
फूल भेजा उससे लिफाफे में
उसने कांटा जवाब में रखा
नाम सुन कर 'इश्क' का बोले
क्या है खाना-ख़राब में रखा?
No comments:
Post a Comment